Business Desk – Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 24 अगस्त 2026 को बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। MCX पर सोना 760 रुपए की तेजी के साथ 1,63,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 1,126 रुपए गिरकर 2,45,234 रुपए प्रति किलो पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX पर गोल्ड 4,697.80 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर करीब 69 डॉलर प्रति औंस पर है। IBJA के मुताबिक भी आज सोने में तेजी बनी हुई है।

MCX पर सोना महंगा, चांदी सस्ती

पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को MCX पर सोना 1,62,440 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,46,360 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। सोमवार सुबह सोने में 760 रुपए की बढ़त, जबकि चांदी में 1,126 रुपए की गिरावट दर्ज हुई। वहीं bullions.co.in के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,62,810 रुपए और 1 किलो चांदी 2,46,370 रुपए पर है।

IBJA पर 24 कैरेट सोने का भाव

IBJA के अनुसार आज 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 16,062 रुपए प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 15,677 रुपए, 20 कैरेट 14,295 रुपए और 18 कैरेट सोना 13,010 रुपए प्रति ग्राम है।

तीन महीने के हाई पर पहुंचा सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब तीन महीने के हाई स्तर पर पहुंच गया है। इसकी तेजी के पीछे अमेरिकी सरकार की ओर से सरकारी बॉन्ड के बायबैक को बढ़ाना बताया गया है। इसका असर डॉलर और बॉन्ड यील्ड में गिरावट के रूप में दिख रहा है, जिससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। साल 2025 में भी इसी वजह से सोने में बड़ी तेजी देखने को मिली थी।

दिल्ली में सोने-चांदी का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,63,230 रुपए, 22 कैरेट 1,49,640 रुपए और 18 कैरेट 1,22,460 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 2,59,900 रुपए प्रति किलो पर है।

चेन्नई में आज का Gold-Silver Rate

चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,63,080 रुपए, 22 कैरेट 1,49,490 रुपए और 18 कैरेट 1,27,290 रुपए प्रति 10 ग्राम है। यहां 1 किलो चांदी 2,69,900 रुपए पर है।

कोलकाता में सोने का भाव

कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,63,080 रुपए, 22 कैरेट 1,49,490 रुपए और 18 कैरेट 1,22,310 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी का भाव 2,59,900 रुपए प्रति किलो है।

लखनऊ में Gold-Silver Price

लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,63,230 रुपए, 22 कैरेट 1,49,640 रुपए और 18 कैरेट 1,22,460 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी 2,59,900 रुपए प्रति किलो पर बिक रही है।

इंदौर में आज सोने-चांदी के रेट

इंदौर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,130 रुपए, 22 कैरेट 1,49,540 रुपए और 18 कैरेट 1,22,360 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 1 किलो चांदी का भाव 2,59,900 रुपए है।