Business Desk- Gold-Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला मंगलवार यानी 29 सितंबर 2026 को भी जारी है। सुबह 8:20 बजे तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX पर सोना 4,166.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 61.16 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

घरेलू कमोडिटी बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव है। MCX पर सोना करीब 1,46,770 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,25,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। ऐसे में अगर आज सोने-चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो पहले ताजा भाव जानना जरूरी है।
ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आया सोना
MCX पर सोने का ऑल टाइम हाई करीब 1,80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। इसके मुकाबले मौजूदा कीमत करीब 1,46,500-1,46,770 रुपए के आसपास है। यानी सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ चुका है। सोमवार को MCX पर सोना 1,46,513 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं bullions.co.in पर आज सोने का भाव 1,47,270 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
चांदी भी रिकॉर्ड हाई से फिसली
चांदी की कीमत में भी लगातार कमजोरी है। MCX पर चांदी का ऑल टाइम हाई करीब 4,20,000 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है, जबकि अब कीमत करीब 2,27,390 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास है।
सोमवार को MCX पर चांदी 2,27,390 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। आज घरेलू कमोडिटी बाजार में चांदी करीब 2,25,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। वहीं bullions.co.in पर इसका भाव 2,27,480 रुपए प्रति किलोग्राम है।
दिल्ली से चेन्नई तक चांदी का क्या भाव?
Goodreturns के अनुसार, आज दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और पटना में 1 किलो चांदी की कीमत 2,39,900 रुपए है। वहीं चेन्नई में 1 किलो चांदी का भाव 2,44,900 रुपए है। ज्वेलरी खरीदते समय शहर, ज्वेलर, टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण वास्तविक भुगतान इससे अलग हो सकता है।
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15,031 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट की 13,779 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 11,277 रुपए प्रति ग्राम है। यानी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,50,310 रुपए बैठती है।
मुंबई और चेन्नई में कितना भाव?
मुंबई में 24 कैरेट सोना 15,016 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,764 रुपए और 18 कैरेट 11,262 रुपए प्रति ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 15,016 रुपए, 22 कैरेट 13,764 रुपए और 18 कैरेट 11,534 रुपए प्रति ग्राम है।
लखनऊ, पटना और दूसरे शहरों में सोने का रेट
लखनऊ में 24 कैरेट सोना 15,031 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,779 रुपए और 18 कैरेट 11,277 रुपए प्रति ग्राम है। पटना में 24 कैरेट सोना 15,021 रुपए, 22 कैरेट 13,769 रुपए और 18 कैरेट 11,267 रुपए प्रति ग्राम है। कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 15,016 रुपए, 22 कैरेट 13,764 रुपए और 18 कैरेट 11,262 रुपए प्रति ग्राम है।
मिडिल ईस्ट की हलचल का कमोडिटी मार्केट पर असर
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के पीछे ग्लोबल मार्केट के कई फैक्टर काम कर रहे हैं। मिडिल ईस्ट में बदलती परिस्थितियों का असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है। क्रूड ऑयल में उतार-चढ़ाव का असर महंगाई और ग्लोबल कमोडिटी मार्केट के सेंटीमेंट पर भी दिखाई दे रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच बदलती परिस्थितियां भी बाजार की नजर में हैं।
शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव, लॉन्ग टर्म पर तेजी की उम्मीद
पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली थी, लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत से इसमें गिरावट है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, short term में सोने-चांदी की कीमतों में volatility बनी रह सकती है।
वहीं long term को लेकर कमोडिटी बाजार में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि खरीदारी या निवेश का फैसला मौजूदा कीमत, अपनी जरूरत और निवेश अवधि को ध्यान में रखकर करना चाहिए।


