Business Desk – Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. 25 जून को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली. पिछले कुछ महीनों में आई तेज तेजी अब लगभग खत्म हो चुकी है.

सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 40,000 रुपए तक फिसल चुका है, जबकि चांदी की कीमतों में और भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में खरीदारों और निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या यह खरीदारी का सही मौका है या अभी और इंतजार करना चाहिए.

ऑल टाइम हाई से कितने गिरे सोना-चांदी?

29 जनवरी 2026 को सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे थे. उस समय MCX पर सोना करीब 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 4.20 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गई थी. अब सोना करीब 1.41 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. यानी रिकॉर्ड स्तर से करीब 40,000 रुपए की गिरावट आ चुकी है. वहीं चांदी की कीमत भी अपने उच्चतम स्तर से लगभग आधी रह गई है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या हाल?

गुरुवार सुबह कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 3,990 से 4,000 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा. वहीं चांदी 57 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में दबाव बना रहने से कीमतों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

MCX पर भी जारी है गिरावट

घरेलू वायदा बाजार MCX पर 25 जून की सुबह सोना करीब 1,41,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,13,292 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती दिखी. एक दिन पहले सोना 1,41,000 रुपए और चांदी 2,12,697 रुपए पर बंद हुई थी.

IBJA के अनुसार सोने के ताजा भाव

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 जून को:

24 कैरेट (999) सोना: 14,218 रुपए प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 13,877 रुपए प्रति ग्राम
20 कैरेट सोना: 12,654 रुपए प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: 11,516 रुपए प्रति ग्राम
14 कैरेट सोना: 9,170 रुपए प्रति ग्राम

बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

दिल्ली
24 कैरेट सोना: 14,447 रुपए प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 13,244 रुपए प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: 10,839 रुपए प्रति ग्राम
चांदी: 2,44,900 रुपए प्रति किलोग्राम

मुंबई
24 कैरेट सोना: 14,432 रुपए प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 13,229 रुपए प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: 10,824 रुपए प्रति ग्राम
चांदी: 2,44,900 रुपए प्रति किलोग्राम

चेन्नई
24 कैरेट सोना: 14,563 रुपए प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 13,349 रुपए प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: 11,169 रुपए प्रति ग्राम
चांदी: 2,39,900 रुपए प्रति किलोग्राम

कोलकाता
24 कैरेट सोना: 14,432 रुपए प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 13,229 रुपए प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: 10,824 रुपए प्रति ग्राम
चांदी: 2,44,900 रुपए प्रति किलोग्राम

बेंगलुरु
24 कैरेट सोना: 14,432 रुपए प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 13,229 रुपए प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: 10,824 रुपए प्रति ग्राम
चांदी: 2,44,900 रुपए प्रति किलोग्राम

अभी खरीदें या इंतजार करें?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोने और चांदी में अभी और गिरावट की संभावना बनी हुई है. हालांकि जिन लोगों को शादी, निवेश या अन्य जरूरतों के लिए खरीदारी करनी है, वे मौजूदा स्तरों पर खरीदारी पर विचार कर सकते हैं. वहीं लंबी अवधि के निवेशकों के लिए बाजार की आगे की दिशा पर नजर रखना महत्वपूर्ण होगा.