Gold Silver Price Today Jaipur: अगर आप अपने घर की शादी के लिए गहने बनवाने की सोच रहे थे, तो आज की खबर आपके पसीने छुड़ा सकती है। जयपुर सराफा बाजार से जो आंकड़े निकलकर सामने आए हैं, उन्होंने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। बुधवार (25 मार्च) को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में ऐसी आग लगी कि निवेशकों से लेकर आम खरीदारों के होश उड़ गए हैं।

चांदी में 13,000 की भारी उछाल
दरअसल, जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी ने आज के जो रेट जारी किए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। चांदी की कीमतों में एक ही दिन में 13,000 रुपये की भारी बढ़त देखी गई है। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, अब चांदी 2,41,000 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर माना जा रहा है।
सोना भी नहीं रहा पीछे
बता दें कि केवल चांदी ही नहीं, बल्कि सोने ने भी आज लंबी छलांग लगाई है। बाजार की हलचल के साथ आज शुद्ध सोना (24 कैरेट) 4,500 रुपये की बढ़त के साथ 1,48,500 रुपये प्रति दस ग्राम जा पहुंचा। वहीं जेवराती सोना (22 कैरेट) भी 1,39,000 रुपये के भाव पर पहुंच गया।
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही उठापटक और घरेलू बाजार में शादियों की वजह से बढ़ी मांग ने कीमतों को हवा दी है। रायपुर और बिलासपुर के सराफा व्यापारियों का भी कहना है कि अगर यही रफ्तार रही, तो चांदी बहुत जल्द 2.50 लाख और सोना 1.50 लाख के जादुई आंकड़े को पार कर सकता है।
इस बेतहाशा बढ़ोतरी का सीधा असर मध्यम वर्गीय परिवारों की जेब पर पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के सराफा बाजारों (जैसे रायपुर का सदर बाजार) में भी ग्राहकों की भीड़ अब वेट एंड वॉच की स्थिति में है। लोग अब भारी गहनों के बजाय हल्के वजन के गहनों की ओर रुख कर रहे हैं, ताकि बजट को संभाला जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- हवा में अलायंस एयर फ्लाइट का इंजन फेल, यात्रियों की अटकी सांसें, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग
- बिहार के नए DGP की रेस तेज, इन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा, जानिए किस के नाम लग सकती है मुहर
- Haryana Morning News : 37 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, आज से मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, उद्योगों के लिए बड़ा फैसला, प्रोत्साहन राशि पर 7 दिन की समयसीमा समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर
- ‘कोई यादव-मुसलमान होता, तुरंत एनकाउंटर, तुरंत बुलडोजर चल जाता’ काजल निषाद और पुलिस के बीच तीखी बहस
- ब्रिक्स सम्मेलन पर अमेरिकी मीडिया को लगी सबसे ज्यादा मिर्ची, यूरोप और PAK में भी चर्चा जोरों पर


