Golden Temple Sarovar Wuzu Case Arrest: अमृतसर. श्री हरमंदर साहिब की पवित्रता भंग करने के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी युवक सुभान रंगरेज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी को गाजियाबाद में उसके एक रिश्तेदार के घर से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया.
जानकारी के अनुसार, आरोपी सुभान श्री हरमंदर साहिब के सरोवर में वुजू करने और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के बाद से फरार था. शनिवार को निहंग प्रमुख विकी थॉमस और अन्य सिख धार्मिक नेताओं ने गाजियाबाद पुलिस के सहयोग से उसे एक मकान से गिरफ्तार किया गया.
Also Read This: फिरोजपुर में सरपंची विवाद में फायरिंग: पूर्व सरपंच के दो बेटों को गोली लगी, गंभीर रूप से घायल

Also Read This: लुधियाना : खड़ी ट्रक में लगी आग ! मचा हाहाकार, मिनटों में ट्रक बन गया आग का गोला
हालांकि सुभान ने सोशल मीडिया पर अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी थी, लेकिन सिख संगठनों ने इसे धर्म का अपमान बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की थी. आरोपी ने 13 जनवरी को सरोवर में वुजू किया था और 14 जनवरी को इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर डाली थी.
एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने इस मामले में सेवादारों की लापरवाही की जांच करने और आरोपी पर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं.
Also Read This: RDX विस्फोट मामले पर सुखबीर बादल ने भगवंत मान को घेरा, कहा – मान सरकार के राज में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
- CM मोहन यादव ने किया पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण: बोले- ‘हमारी सरकार गांव वालों को बना रही है संपत्ति का मालिक’
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां

