ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के कई राज्यों को अपना निशाना बनाया इसमें पंजाब मुख्य स्थान था। पाकिस्तान यहां स्थित पवित्र स्वर्ण मंदिर को भी अपने निशाने में रखे थे, लेकिन अच्छी बात यह रही कि भारत की खुफिया एजेंसी और वायु सेना के जवानों ने पाकिस्तान के इस इरादे को नाकाम कर दिया।
सेना ने सोमवार को एक प्रदर्शन किया कि कैसे आकाश मिसाइल प्रणाली, एल-70 एयर डिफेंस गन सहित भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर और पंजाब के शहरों को पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाया। इस बारे में 15 इन्फेंट्री डिवीजन के जीओसी (जनरल ऑफिसर कमांडिंग) मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा यहां के सैन्य ठिकानों और स्वर्ण मंदिर जैसे धार्मिक स्थल को निशाना बनाना चाहते थे, यह खुफिया जानकारी के अनुसार मुख्य लक्ष्य था।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाते हुए ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों सहित हवाई हथियारों से हवाई हमला किया, जिसे सेना के जवानों ने ‘नाकाम’ कर दिया, जो ऐसी स्थितियों और हमलों के लिए तैयार थे। शेषाद्रि ने कहा कि 8 मई की सुबह-सुबह, बिल्कुल अंधेरे में पाकिस्तान ने मानव रहित हवाई हथियारों, मुख्य रूप से ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों के साथ बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया।
उन्होंने कहा कि सेना पूरी तरह से तैयार थी क्योंकि हमें इसकी आशंका पहले से थी।हमारे बहादुर और सतर्क सेना के एयर डिफेंस गनर्स ने पाकिस्तानी सेना के नापाक इरादों को विफल कर दिया और स्वर्ण मंदिर पर निशाना साधे गए सभी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया और पवित्र स्वर्ण मंदिर पर एक खरोंच भी नहीं आने दी।
- ‘मैंने इस पीड़ा को भोगा है…’, जानें दशहरा पर लालू यादव ने क्यों कही ये बात?
- जैसलमेर में गोडावण की मौत से संरक्षण अभियान को झटका, अब बाकी 7 पक्षियों पर क्या होगा?
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासाः राधा और बबिता की हुई एंट्री, दिल्ली से 4 और आरोपी गिरफ्तार, 12 हजार में मुंबई पहुंचाई थी पिस्टल
- शिकायत दर्ज कराने गए किसानों को पुलिस ने पीटा, IG और SP समेत 11 अधिकारियों को हाईकोर्ट का नोटिस
- पुलिस स्मृति दिवस: मुख्यमंत्री साय ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए जवानों के अदम्य साहस को किया सलाम…
