पंजाब में एक सरकारी स्कूल के कंप्यूटर टीचर को पांच लाख की रंगदारी मांगने की कॉल आई है। कॉल करने वाले ने कहा कि वे कनाडा से गोल्डी बराड़ बोल रहा है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। उधर, पीड़ित की शिकायत पर थाना लक्खेवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित कर रखा है।
पुलिस में दी शिकायत में परमिंदर सिंह पुत्र शमशेर सिंह वासी नंदगढ़ ने बताया कि वे एक कंप्यूटर टीचर है। 23 जुलाई की सुबह सवा दस बजे उसे 1343-307-5766 नंबर से कॉल आई उसने कहा कि तुम शिविया बोल रहे हो। मैंने कहा जी बोल रहा हूं। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं गोल्डी बराड़ सरी (कनाडा) से बोल रहा है।
आपका मुझे किसी ने मोबाइल नंबर दिया है और नंबर देने वाले व्यक्ति ने कहा है कि मास्टर परमिंदर सिंह के पास बहुत पैसे हैं। इसके बाद उसने पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की और साथ में धमकी दी कि यदि इस बारे पुलिस में शिकायत दी या पैसे देने से मना किया को इसके बहुत बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

इसके बाद मुझे चार बार कॉल और की लेकिन मैंने डर के मारे कॉल अटेंड नहीं की। फिर उस कॉलर ने नंबर 57575711 से उसे 15 मिनट बाद साढ़े 10 बजे मेरे मोबाइल नंबर पर लिख कर संदेश भेजा जिसमें लिखा था कि तुमने मेरे फोन का जवाब न इंस्टाग्राम पर दिया और न ईमेल पर दिया। पहचान तुम्हें बता ही दी थी। यह अंतिम मैसेज है अपनी इंस्टाग्राम की आइडी पर मुझे जवाब दे।
उसने धमकी देते हुए कहा कि अब मैं आखिरी कॉल करूंगा नहीं तो उसके बाद जो करना मैंने तुम्हें पता ही है। थाने में रिपोर्ट दर्ज करवानी है तो करवा ले। अगर तुम्हारी वजह से मेरा कोई गुर्गा राउंडअप हो गया तो उसके बाद फिर तुम भले ही विदेश ही क्यों न भाग जाओ तुम्हें छोड़ूंगा नहीं।
- बाथरूम में स्पाई कैमरा: सफाई कर्मचारी ने लगाया था डिवाइस, मोबाइल में मिले कई वीडियो
- बिहार में एक बार फिर बढ़ने लगा है इस गंभीर बीमारी का खतरा, विभाग ने की विशेष तैयारी, अस्पतालों को मिले खास निर्देश
- राजधानी में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला: 14 दिन की दोस्ती और फिर बनाया हवस का शिकार, छात्रा से होटल में की दरिंदगी
- हर नागरिक की सुनवाई, हर समस्या का समाधान : जनता दर्शन में सीएम योगी, आर्थिक सहायता की फरियाद लेकर आए लोगों को कहा- आप इस्टीमेट मंगवाइए, खर्च सरकार करेगी
- कांग्रेस ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ कैंडिडेट का किया ऐलान, अजित पवार की बारामती सीट नहीं रहेगी निर्विरोध
