पंजाब में एक सरकारी स्कूल के कंप्यूटर टीचर को पांच लाख की रंगदारी मांगने की कॉल आई है। कॉल करने वाले ने कहा कि वे कनाडा से गोल्डी बराड़ बोल रहा है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। उधर, पीड़ित की शिकायत पर थाना लक्खेवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित कर रखा है।
पुलिस में दी शिकायत में परमिंदर सिंह पुत्र शमशेर सिंह वासी नंदगढ़ ने बताया कि वे एक कंप्यूटर टीचर है। 23 जुलाई की सुबह सवा दस बजे उसे 1343-307-5766 नंबर से कॉल आई उसने कहा कि तुम शिविया बोल रहे हो। मैंने कहा जी बोल रहा हूं। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं गोल्डी बराड़ सरी (कनाडा) से बोल रहा है।
आपका मुझे किसी ने मोबाइल नंबर दिया है और नंबर देने वाले व्यक्ति ने कहा है कि मास्टर परमिंदर सिंह के पास बहुत पैसे हैं। इसके बाद उसने पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की और साथ में धमकी दी कि यदि इस बारे पुलिस में शिकायत दी या पैसे देने से मना किया को इसके बहुत बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

इसके बाद मुझे चार बार कॉल और की लेकिन मैंने डर के मारे कॉल अटेंड नहीं की। फिर उस कॉलर ने नंबर 57575711 से उसे 15 मिनट बाद साढ़े 10 बजे मेरे मोबाइल नंबर पर लिख कर संदेश भेजा जिसमें लिखा था कि तुमने मेरे फोन का जवाब न इंस्टाग्राम पर दिया और न ईमेल पर दिया। पहचान तुम्हें बता ही दी थी। यह अंतिम मैसेज है अपनी इंस्टाग्राम की आइडी पर मुझे जवाब दे।
उसने धमकी देते हुए कहा कि अब मैं आखिरी कॉल करूंगा नहीं तो उसके बाद जो करना मैंने तुम्हें पता ही है। थाने में रिपोर्ट दर्ज करवानी है तो करवा ले। अगर तुम्हारी वजह से मेरा कोई गुर्गा राउंडअप हो गया तो उसके बाद फिर तुम भले ही विदेश ही क्यों न भाग जाओ तुम्हें छोड़ूंगा नहीं।
- इंतजार खत्म… भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, यहां देखें पूरी सूची
- अर्नब चक्रवात से फसलें बर्बाद : किसानों को मुआवजा देने और कर्ज माफी की मांग, विधायक देवेंद्र यादव ने सीएम साय को लिखा पत्र
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज होने वाले दोनों मैच स्थगित, अब इस दिन होंगे मुकाबले
- ‘अब विपक्ष के पास कोई बहाना नहीं बचेगा’, बिहार MLC चुनाव के नतीजों पर बोले मंत्री दीपक प्रकाश
- ‘खड़े हनुमान’ मंदिर में फिर दिखा चमत्कार, प्रतिमा की जांच करने पहुंची टीम की मशीन हुई खराब; प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
