जालंधर. जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें सीआईए स्टाफ जालंधर ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है. यह बड़ी कार्यवाही हुईं है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से आठ अवैध पिस्टल, 45 कारतूस और एक सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार बरामद की गई है.
बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देशों पर सीआईए स्टाफ ने यह कार्रवाई की. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक भारी हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं. इसके बाद कैंट रोड और अर्बन एस्टेट फेज-2 इलाके में नाकाबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ा गया है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखवंत सिंह उर्फ सुख्खा शेखों, जुगराज सिंह, गुरप्रीत सिंह और नीरज के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सुख्खा शेखों पर पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि अन्य आरोपियों पर भी कई केस चल रहे हैं.

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गोल्डी बराड़ के इशारे पर पंजाब के अलग-अलग जिलों में फायरिंग, हत्या और फिरौती जैसी वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इनके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा सके.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
