चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य कार्ड योजना का ऐलान किया है। इससे बीमारी के दौरान लोगों को बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी। योजना के तहत हर परिवार को एक स्वाथ्य कार्ड दिया जाएगा। जिसके तहत उनका हर साल 10 लाख रुपए तक का फ्री ईलाज किया जाएगा। इस योजना की रजिस्ट्रेशन 23 सितंबर यानि कल से शुरू हो रही है।
इस योजना के तहत ऑपरेशन, सर्जरी और गंभीर बीमारियों का ईलाज किया जाएगा। योजना में सरकारी और प्राइवेट अस्पताल दोनों शामिल किए जाएंगे। अगर कोई व्यक्ति रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाता तो वह सिर्फ आधार कार्ड या फिर वोट आईडी कार्ड दिखाकर भी अपना ईलाज करवा सकता है। जल्द ही मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची भी जारी की जाएगी जहां लोग इलाज करवा पाएंगे।

सीएम मान ने कहा कि स्वास्थ्य कार्ड योजना की रजिस्ट्रेशन की शुरूआत तरनतारन और बरनाला से शुरू होगी और हर जिले में 128 रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया को 10-15 दिन के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, वोट कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना जरूरी होगा।
- ‘इंसाफ में देरी हुई, पर अंधेर नहीं’ 26 साल पुराने मर्डर केस में 7 दोषियों को उम्रकैद, जानें पूरा मामला
- लव मैरिज के 2 साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर जलाकर मारने का आरोप
- बंगाल की वो दास्तान! 17 साल पहले छूटा था धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’, मची हलचल
- 14 महीने के बच्चे के शव से छेड़छाड़, कब्र खोदकर निकाली लाश, परिजनों ने जताई तांत्रिक विद्या की आशंका
- खबर का असर : मंत्रालय बस अग्निकांड के बाद RTO की जांच में कंडम निकली बसें


