पंजाब सरकार ने लगातार बढ़ रहे कैंसर के मामलों के बीच पंजाब के लोगों के लिए पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी स्कैन (PET scan) निशुल्क करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि ये टेस्ट काफी महंगा होता है जिस कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग इस टेस्ट को करवाने में असमर्थ हैं। इसके चलते सरकार ने ये फैसला लिया है।
आपको बता दें कि पंजाब भर में कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। इस टेस्ट के निशुल्क हो जाने के बाद कैंसर का जल्द पता लगाया जा सकेगा और समय रहते इलाज शुरू किया जा सकता है। इसे लेकर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फ्री में पेट टेस्ट करवाने की योजना बनाई जा चुकी है और इसे लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
बताया जा रहा है कि 2 अक्टूबर 2025 के बाद इस योजना को शुरू किया जाएगा और इसके लिए सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों की लिस्टिंग की जा रही है। गौरतलब है कि सरकार द्वारा पहले ही कैंसर मरीजों को वित्तीय सहायता जा रही है।
- देवर ने अपनी भाभी को रास्ते में रोककर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
- गणेश उत्सव में पुलिसकर्मी से मारपीट और लूट: वर्दी फाड़ी, 6 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज छीना; 6 गिरफ्तार
- पूर्वांचल राज्य का ख्वाब या सत्ता का नया चक्रव्यूह? देवरिया में राजभर ने बताया कौन बनेगा पहला मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
- मंच से करणी सेना प्रमुख के तीखे बोल, राजस्व मंत्री की मौजूदगी में सरकार और विरोधियों पर जमकर बरसे



