मोगा : पंजाब के किसानों के लिए खुशी भरी खबर सामने आई है। डिप्टी कमिश्नर मोगा विशेष सारंगल ने अपने कार्यालय में खेती गतिविधियों संबंधि You Tube चैनल ”किसानी सूचनाएं” का आगाज किया है। उन्होंने आज मंगलवार को अपने कार्यालय में खेतीबाड़ी विभाग अधिकारियों की मौजूदगी में इस चैनल का शुभारंभ किया।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पंजाब द्वारा समय-समय पर किसानों के हित में खेतीबाड़ी संबंधी जारी की गई योजनाओं, गतिविधियों, सिफारिशों तथा पंजाब खेतीबाड़ी विश्वविद्यालय (पीएयू) लुधियाना द्वारा फसल उत्पादन संबंधी की जा रही गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इस चैनल के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीकों और सिफारिशों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे समय के साथ चल सकें और आधुनिक तकनीक आधारित खेतीबाड़ी से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि यह चैनल मोगा जिले के किसानों के लिए बहुत लाभकारी होगा और कृषि विशेषज्ञ समय-समय पर इस माध्यम से नवीनतम जानकारी सांझा करते रहेंगे।

विशेष सारंगल ने कहा कि इस यू-ट्यूब चैनल के शुरू होने से मोगा जिले के किसानों को काफी लाभ मिलेगा। जिन किसानों को लगता है कि उन्हें खेतीबाड़ी से संबंधित किसी भी चीज की समझ की कमी है या कोई संदेह है, वे विभिन्न तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए इस चैनल पर आ सकते हैं। इसके अलावा वे खेती के नए तरीकों और फसल के रख-रखाव के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि विशेष रूप से मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. करणजीत सिंह और उनकी पूरी टीम ने इस चैनल को लॉन्च करने की योजना तैयार कर ली है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इस चैनल को अधिक से अधिक सब्सक्राइब, शेयर व लाइक करें तथा इसका लाभ उठाएं। इस अवसर पर डॉ. सुखराज कौर एओ, डॉ. गुरबाज सिंह एओ, डॉ. गुरलवलीन सिंह एडीओ, डॉ. जगदीप सिंह एडीओ, डॉ. खुशदीप सिंह एडीओ, डॉ. तपतेज सिंह डीपीडी उपस्थित थे।
- President Visit to Jagdalpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में करेंगी आमसभा, मंत्री कश्यप ने तैयारियों का लिया जायजा
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पंजाब कनेक्शन, अमृतसर से मुंबई पहुंचाए गए थे हथियार; 4 आरोपी गिरफ्तार
- संत रविदास सम्मान के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें पात्रता और आवेदन की आखिरी तारीख
- CM डॉ. मोहन का सख्त कदम: कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के निर्देश, कहा- कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार
- Daler Mehndi Controversy: भाई दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह! मंत्री को घुमाया फोन, बोले- साबित करो आरोप
