पंजाब में पेंशनरों या उनके आश्रितों के लिए अच्छी खबर है. सरकार ने 3.15 लाख पेंशनरों या उनके आश्रितों की सुविधा के लिए पेंशन सेवा पोर्टल लॉन्च किया है, जिससे पेंशनर अपने घर बैठे ऑटोमैटिक सिस्टम के माध्यम से अपने जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा पाएंगे। पारिवारिक पेंशन की एप्लीकेशन, आईटीसी की एप्लीकेशन और शिकायत मॉड्यूल के माध्यम से शिकायत की जा सकती है। अपनी प्रोफाइल को भी अपडेट करवा पाएंगे।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि यह सुविधा पेंशनरों को घर बैठे दी जाएगी। कोशिश यही है कि उन्हें सारी सुविधाएं मिल पाएं। वहीं, उन्होंने बताया कि आधार कार्ड की केवाईसी आसानी से इस दौरान की जा सकती है। यह सुविधा सेवा केंद्रों पर भी लोगों को दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह सेवाएं लोग घर बैठकर सरकारी रूप से ले पाएंगे। इसके लिए खजाना दफ्तर करीब आठ महीनों से काम कर रहा है। सारे लोगों का रिकॉर्ड जुटा लिया गया है। वहीं, अब आगे की प्रक्रिया चल रही है।

इन सुविधाओं के लिए एक कंट्रोल रूम गठित किया गया है। इसके तीन नंबर हैं 18001802148, 01722996385 और 01722996386। यह जिला स्तर पर चालू रहेंगे। इसमें पेंशनर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सूचना ले पाएंगे। इसमें बड़े स्तर पर सुधार होगा। इससे लोगों को सफर आसान होगा, क्योंकि इस वजह से कई बार लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ती रही हैं.
- Today’s Top News: 12 जिलों के SP बदले, रायपुर में 175 करोड़ की रेलवे परियोजना को मंजूरी, धान घोटाला मामले में केंद्र प्रभारी के घर से 16 लाख कैश जब्त, महादेव सट्टा ऐप केस में विकास गर्ग की 940 करोड़ की संपत्ति अटैच, PG में घुसकर छात्रा की हत्या… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- बीजेपी महिला मोर्चा जिला अध्यक्षों का ऐलान: 22 जिलों में की गई नियुक्ति, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
- Haryana News Update: सुरजेवाला का सरकार पर हमला और पंचकूला के लिए CM सैनी के रोडमैप समेत एक क्लिक में प्रदेश की बड़ी खबरें
- NHAI का बड़ा दावा: ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पर्यावरण और वन्यजीव सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
- दतिया में भाजपा का महाविस्फोट: नरोत्तम का टिकट कटने पर पूरी जिला इकाई का इस्तीफा, क्या अनदेखी पड़ेगी भारी?

