चंडीगढ़. मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सिद्धू मूसेवाला की टीम की ओर से आधिकारिक तौर पर ‘Signed To God World Tour’ का ऐलान कर दिया गया है। इस टूर में होलोग्राम के जरिए सिद्धू की आवाज़ एक बार फिर दुनिया भर में गूंजेगी।
पाकिस्तान में होगा शानदार शो
इस वर्ल्ड टूर की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि इस दौरान पाकिस्तान में भी एक विशेष शो आयोजित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला पाकिस्तान की धरती पर अपनी गायिकी से पूरा धमाका करेंगे। इस खबर ने सीमा के दोनों तरफ बैठे सिद्धू के चाहने वालों में बेहद खुशी का माहौल बना हुआ है. सिद्धू मूसेवाला की टीम द्वारा किए गए इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर ‘Signed To God’ टूर काफी चर्चा में है और प्रशंसक बेसब्री से और विवरणों का इंतजार कर रहे हैं।
इन देशों में होंगे शो
टीम द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह वर्ल्ड टूर कई देशों को कवर करेगा। इस सूची में ये देश शामिल हैं:
- कनाडा और अमेरिका (USA)
- भारत
- यूएई (UAE) और यूके (UK)
- ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
- पाकिस्तान
यह है प्रसिद्ध गाने
295
सिद्धू मूसेवाला का गीत 295 उन गानों में से है जो आपको अक्सर ही लोगों के स्टेटस और रील्स में सुनने को मिल जाएगा। ये गाना समाज पर एक कटाक्ष है। यूट्यूब पर सिद्धू मूसेवाला के इस गाने के 719 मिलियन व्यूज हैं। जो कि उनके सर्वाधिक पसंदीदा गानों में से एक है।
सो हाई
सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘सो हाई’ उनके सबसे हिट गानों में से एक है। इस गाने में मूसेवाला के साथ बीवाईजी बीवाईआरडी भी नजर आए हैं। ये गाना भी काफी लोकप्रिय है। यूट्यूब पर सिद्धू मूसेवाला के इस गाने के 870 मिलियन व्यूज हैं। ये गाना अक्सर आपको बजते सुनाई दे जाएगा।
सेम बीफ
‘सेम बीफ’ सिद्धू मूसेवाला के पसंदीद गानों में से एक है। इस गाने में सिद्धू मूसेवाला के साथ पंजाबी रैपर बोहेमिया भी नजर आए हैं। इस गाने के यूट्यूब पर 589 मिलियन व्यूज हो चुके हैं।
द लास्ट राइड
‘द लास्ट राइड’ सिद्धू मूसेवाला का एक और सुपरहिट और पसंदीदा गाना है। इस गीत को लोगों ने काफी पसंद किया। इस गाने के यूट्यूब पर अब तक 347 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। ये गाना सिद्धू मूसेवाला के टॉप हिट गानों में शामिल है।
गोट
सिद्धू मूसेवाला का एक और सुपरहिट गाना है ‘गोट’। इसके यूट्यूब पर 374 मिलियन व्यूज अब तक हो चुके हैं। लोगों की प्ले लिस्ट में मूसेवाला का ये गाना आज भी शामिल है।

ऐसे चलाई थी मूसेवाला पर गोलियां
सिद्धू मूसेवाला अपनी बीमार मासी को देखने बरनाला जा रहे थे। वह महिंद्रा थार में दोस्तों के साथ बैठे थे, दिन-दहाड़े रास्ते में उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियों की बारिश की गई और सिंगर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सिद्धू मूसेवाला अपनी मासी के गांव पहुंचे, वाहन के पीछे से एक गोली चलाई गई और एक अन्य वाहन ने उनकी जीप को आगे से रोक दिया।
सिद्धू के दोस्त ने बताया कि ऑटोमेटिक असॉल्ट राइफल लेकर एक व्यक्ति जीप के सामने आया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। 28 वर्षीय सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने अपनी पिस्तौल से दो राउंड फायरिंग भी की लेकिन उनकी पिस्तौल असॉल्ट राइफलों का मुकाबला नहीं कर सकी।
- ईद की नमाज के बाद इंदौर शहर काजी का बड़ा बयानः कहा- स्मार्टफोन परिवारों में बढ़ा रहा नफरत, कीपैड मोबाइल चलाएं, UCC कबूल नहीं
- यूपी में बढ़ा स्पोर्ट्स कॉलेजों का क्रेज, 518 सीटों के लिए आए 2600 आवेदन, फिजिकल और स्किल टेस्ट के माध्यम से होगा चयन
- बिहार सरकार का बड़ा फैसला: महिला कर्मियों को अब हर महीने मिलेगी इतने दिन की स्पेशल लीव
- “खुद लौट जाएं, वरना होगी सख्त कार्रवाई” घुसपैठियों को अमित शाह की चेतावनी, ममता बनर्जी पर साधा निशाना
- बंगाल चुनाव का असर BMRCL पर, गृहराज्य आए मजदूरों के कारण बेंगलुरु मेट्रो पिंक-ब्लू लाइन का काम अटका
