चंडीगढ़ में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी और इससे जुड़े 200 कॉलेजो में सेशन 2025 की एडमिशन प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होने वाली है। इसके लिए जानकारी अप्रैल माह में ही अपलोड की जाएगी। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पी.यू ने सभी कॉलेजों से कहा है कि वो 12 अप्रैल तक अपने-अपने कोर्सों की जानकारी और डिटेल्स यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन पोर्टल्स पर जमा करवाएं।
पोर्टल में ऑनलाइन जानकारी मिलने के बाद मई महीने से एडमिशन की प्रक्रिया औपचारिक तौर पर शुरु होगी। पीयू प्रबंधन ने यह फैसला सीनेट की बैठके के बाद लिया है। इसमें कॉलेज के प्रिंसिपलों ने समय से एडमिशन प्रक्रिया शुरु करने के लिए कहा था। इस मांग को स्वीकार करके पिछले सत्र 2024 में भी एडमिशन प्रक्रिया 15 मई से शुरु की गई थी इससे कॉलेजों को बहुत फायदा हुआ था।

कुछ कोर्स में होंगे एंट्रेस एग्जाम
आपको बता दे कि बी.फार्मा, बॉटनी, जूलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, बायो फिजिक्स, मैथमेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटैक्नोलॉजी, फिजिक्स जैसे कोर्सों में दाखिला एंट्रेस टेस्ट के आधार पर ही मिलेगा। यूर्निवर्सिटी जल्द ही एंट्रेंस का शैड्यूल भी बताएगी।
- Bihar Top News 19 oct 2026: दुर्गा पूजा घूमने निकले विधायक जी को ग्रामीणों ने घेरा, पवन सिंह ने मंच से माफी मांगी
- फर्जीवाड़े पर फुलस्टॉप: यूपी में फरवरी तक 30 हजार शिक्षकों की भर्ती, जानिए क्या है आयोग का प्लान
- चार लोगों पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी को 7 साल की सजा, पांच लोग बरी
- मंदिर जा रही महिला को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत, NH-80 जाम कर ग्रामीणों का हंगामा
- बड़वानी में दो जगह होगा रावण दहन: 45 फीट के रावण से देंगे सामाजिक संदेश, डीजे, दहेज और दारू की बुराइयों पर रहेगी थीम
