जालंधर। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। द नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए आरक्षित स्पेशल एक्सप्रैस ट्रेनें चलाई जा रही है। यह ट्रेन दिसंबर में शीतकालीन छुट्टियों को ध्यान में रख कर चलाया जा रहा है।
इस विशेष ट्रेन का संचालन दिसम्बर में दो-दो ट्रिप के लिए निर्धारित किया गया है। नई दिल्ली से कटरा के लिए ट्रेन संख्या 04081 का संचालन 12 व 13 दिसंबर को किया जाएगा। वहीं कटरा से नई दिल्ली के लिए ट्रेन संख्या 04082 का संचालन 13 व 14 दिसंबर को होगा।
उक्त ट्रेनों के कुल 4 ट्रिप के माध्यम से यात्रियों को धार्मिक यात्रा के लिए सुविधाजनक विकल्प उपल्बध कराया गया है। इस स्पैशल एक्सप्रैस में ए.सी. कोच और स्लीपर कोच शामिल किए गए।

ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली से रात 11.45 पर चलेगी जोकि सुबह 05.22 पर जालंधर कैंट पहुंचेगी दोपहर 12 बजे माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेंगी। वहीं 04082 कटरा से रात 9.20 पर चलेगी और दोपहर 2.45 पर जालंधर कैंट और रात 10 बजे दिल्ली पहुंचेंगी।
- उफनती नदी में फंसे स्कूली बच्चे, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार, पुल न होने से बढ़ी चिंता
- ओलंपिक 2036 के लिए हरियाणा का बड़ा मिशन, ₹800 करोड़ से बनेंगे 11 अंतरराष्ट्रीय खेल केंद्र
- जिस दूल्हे को शराबी कहकर लौटाई थी बारात, अब उसी युवक से मंदिर में रचाई शादी, आईकॉन मुस्कान की कहानी ने सबको चौंकाया
- बेटे ने लात मारकर पिता को उतारा मौत के घाट, फिर सड़क पर घसीटकर पुल के पास फेंकी लाश, कातिल बेटा गिरफ्तार
- 12 जुलाई को यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे, CM करेंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत

