हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर के चिड़ियाघर से एक खुशखबरी सामने आई है। यहां शेरों के परिवार में तीन नए नन्हे मेहमान शामिल हुए हैं। 14 वर्षीय मेघा शेरनी के 3 शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही जू में शेरों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया

दरअसल इंदौर चिड़ियाघर में 14 साल की शेरनी ‘मेघा’ ने करीब एक हफ्ते पहले तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। गुरुवार को यह खबर तब सामने आई, जब ये नटखट शावक पहली बार अपने एकांत ठिकाने से बाहर निकलकर खुले बाड़े में दिखाई दिए। शावकों को देखकर चिड़ियाघर का स्टाफ़ भी काफी उत्साहित नजर आया। वही चिड़ियाघर के इंचार्ज डॉ. उत्तम यादव के मुताबिक, इन शावकों के पिता 17 साल के शेर ‘आकाश’ हैं। शेरों का यह सफल प्रजनन चिड़ियाघर के संरक्षण प्रयासों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

अडानी पावर प्लांट में फिर हादसा: ऊंचाई से गिरने से मजदूर की मौत, गुस्साए मजदूरों ने प्लांट में की तोड़फोड़,

माता-पिता और तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ

नए शावकों के जन्म के बाद इंदौर चिड़ियाघर में अब बिग कैट की संख्या बढ़कर 13 शेर, 10 बाघ और 4 तेंदुए हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, आमतौर पर शेरों की औसत उम्र 18 से 20 साल होती है, लेकिन फिलहाल माता-पिता और तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि इन शावकों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि उनका विकास सही तरीके से हो सके। वहीं जू में मौजूद कुछ अन्य जानवरों के भी आने वाले दिनों में बच्चों को जन्म देने की संभावना है।

शिक्षक को पीएम की मिमिक्री करना पड़ा भारीः विधायक की शिकायत पर DEO ने किया सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m