परवेज खान, शिवपुरी। शासकीय शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना भारी पड़ गया। विधायक प्रीतम लोधी की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने शिक्षक साकेत पुरोहित को निलंबित कर दिया है।
गैस की किल्लत को लेकर पीएम की मिमिक्री
दरअसल शिक्षक साकेत पुरोहित ने एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर पीएम की मिमिक्री कर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने शिक्षक के इस कृत्य को समाज में अशांति फैलाने का आरोप लगाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी।
बीजेपी नेता की दबंगईः पालिका अध्यक्ष वन अमले से भिड़े, काम बंद करवा कर किया हंगामा, वीडियो वायरल
अनुशासनहीनता का दोषी
शिक्षक द्वारा बनाये गए पीएम की मिमिक्री वीडियो में आपत्तिजनक ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है लेकिन प्रधानमंत्री की नकल करने पर भाजपा विधायक को आपत्ति हुई। जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने पत्र मिलते ही और वायरल वीडियो के आधार पर शिक्षक को अनुशासनहीनता का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरकारी कर्मचारी को किसी भी सवैंधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की निंदा करना कदाचरण के तहत आता है।

