आदमपुर। पंजाब में हवाई यात्रा करने वालों के लिए अब मुंबई जाना आसान हो जाएगा। आज 2 जुलाई से आदमपुर (जालंधर) एयरपोर्ट से मुंबई के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो रही है, इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह ना सिर्फ धार्मिक श्रद्धालुओं, बल्कि पंजाब के व्यापारियों, पर्यटकों और स्टूडेंट्स के लिए भी राहत लेकर आई है।
राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने इस पहल को पंजाब के लिए बेहद मददगार साबित होगी। आपको बता दें कि नई सेवा के अनुसार, फ्लाइट दोपहर करीब 3:30 बजे आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और शाम 6 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह सेवा प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी।
आपको बता दें कि यह सीधी फ्लाइट शुरू होने से धार्मिक व्यावसायिक और शिक्षा तीनों को बढ़ावा मिलेगा जालंधर से यात्री अब आसानी से सीधा मुंबई का ही कम समय में पहुंच पाएंगे आपको बता दे की हर साल ऐसे कितने ही स्टूडेंट रहते हैं जो मुंबई में अपनी पढ़ाई करने के लिए जाते हैं ऐसे छात्रों को अब घंटा सफर कर ट्रेन से परेशान होने की जरूरत नहीं है वह सीधी फ्लाइट से मुंबई पहुंच सकते हैं वही दूसरी ओर सिख संगत के लिए यह उड़ान विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी, क्योंकि अब मुंबई से सटे नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब तक पहुंचना कहीं आसान हो जाएगा।

पहले आदमपुर या जालंधर से नांदेड़ जाने के लिए या तो ट्रेन या कई फ्लाइट्स के संयोजन की जरूरत होती थी, लेकिन अब एक सीधी फ्लाइट से मुंबई पहुंचकर श्रद्धालु जल्द ही तख्त साहिब पहुंच सकते हैं।
- पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 26 करोड़ की हेरोइन बरामद; 5 किलो से ज्यादा की खेप मिली
- कोलकाता भगदड़ में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की मौत, CM शुभेंदु ने पीड़ित परिवार को भेजा 50 लाख का चेक
- EOW की बड़ी कार्रवाई : शराब, कोल लेवी, मेडिकल घोटाले में 16 ठिकानों पर मारा छापा, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त
- ‘महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं!’ कांग्रेस के ट्वीट पर बीजेपी का जोरदार पलटवार, जानिए क्या है पूरा विवाद
- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की भूमिका पर मंथन, तीसरे सम्मेलन की तैयारियां तेज

