गूगल मैप Google Map पर आंखें मूंद कर विश्वास करना कभी-कभी खतरनाक साबित होता है। पंजाब में भी कुछ ऐसी ही घटना घटी है, जिसमें गूगल मैप के जरिए रास्ता देखकर चलने वाले एक व्यक्ति की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
आपको बता दें की शंभू बॉर्डर में अभी भी किसान आंदोलन जारी है जिसके कारण कई लोगों को अपना रास्ता बदलना पड़ता है और यही कारण है कि लोगों को धोखा भी हो रहा है। बदला हुआ रास्ता हर मुसाफिर को पता नहीं होता है और यही कारण है कि लोग गूगल मैप का सहारा लेते है और धोखा भी खाते हैं।
यह घटना बुधवार रात की है जब एक चालक गूगल मैप के जरिए जा रहा था और गलत रास्ते पर चला गया। वह रास्ता भटक गया और शंभू बॉर्डर के पास गाड़ी बैरकेडिंग पर चढ़ा दी। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।

बंद था रास्ता
गूगल जो रास्ता बता रहा था वो खुला हुआ बताया जा रहा था लेकिन असल में उस रास्ते पर सीमेंट की बैरिकेडिंग की हुई थी। मुसाफिर को यह समझ नहीं आया और वह बेरीकेट में गाड़ी चला दिया। इस बेरीकेट के निर्माण का मुख्य कारण दिल्ली से आने वाले वाहन को उस रोड में जाने से रोकने के लिए किया गया था।
गाड़ी चालक को समझ नहीं आया कि उनके साथ क्या हुआ है और कैसे गाड़ी असंतुलित हो कर बेरीकेट में चढ़ गई। जब गाड़ी गलत रास्ते में चढ़ी तो चालक घबरा गया था। आसपास के लोग मदद के लिए आए अच्छी बात यह है कि किसी को चोट नहीं लगी है।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
