फिल्लौर। मंदीप सिंह गोरा पर गोली चलाने वाले आरोपी राहुल के घर में पुलिस ने छापा मारा है। इस दौरान कई हथियार, वीजा और बड़े दस्तावेज सामने मिले हैं। पुलिस को शक है कि राहुल के संबंध पाकिस्तान समेत कई देशों के गैंगस्टरों से हैं और वह परिवार समेत कनाडा भागने की फिराक में था।
पुलिस ने राहुल और उसके परिवार के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है। मिले कई हथियार पुलिस ने अदालत से सर्च वारंट प्राप्त कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। तलाशी के दौरान पुलिस को एक 12 बोर राइफल, छह कारतूस, साढ़े पांच लाख रुपये भारतीय मुद्रा और डेढ़ लाख रुपये विदेशी मुद्रा मिली है। इससे साफ होता है कि राहुल अन्य देशों के गैंगस्टर के संबंध में था। बनाया था गुप्त लौकर राहुल ने घर में गुप्त लाकर बना रखे थे, जिनमें लाखों रुपये मिले। तलाशी के दौरान कई रजिस्ट्रियां भी मिलीं, जो राहुल ने अपने परिवार के नाम पर खरीदी थीं।
यह संपत्ति संभवत
रंगदारी के पैसे से बनाई गई थी।पुलिस ने एक दर्जन पासपोर्ट और आधा दर्जन पुराने मोबाइल फोन भी बरामद किए। इनमें से दो पासपोर्ट एक ही व्यक्ति के नाम पर थे, जो वारदात के बाद अपने परिवार के साथ कनाडा भागने की योजना बना रहा था। पुलिस के अनुसार, राहुल के संबंध पाकिस्तान सहित कई देशों के गैंग्स्टरों से हो सकते हैं।

थाना प्रभारी अमन सैनी और एसआइ केवल सिंह ने गैंग्स्टर के घर की तलाशी ली। जब थाना प्रभारी ने कमरे में पड़े बेड को खींचा, तो उसके पीछे 12 बोर की राइफल मिली। एक दराज के पीछे से पुलिस को छह कारतूस मिले।
- IPL 2027: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, दो बार के पर्पल कैप विनर समेत इन 3 खिलाड़ियों की होगी छुट्टी!
- अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों की दावत, पीएम मोदी को निमंत्रण, 150 से ज्यादा बनेंगे व्यंजन
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- पीएम मोदी बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे, कहा- नक्सलवाद खात्मे के बाद यह पहली दीपावली
- 400 बेड का जिला अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर भगवान भरोसे; फायर सेफ्टी नदारद, 60 लाख के टेंडर के बाद भी काम अधूरा

