CM Yogi Janta Darshan. जनकल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए. सीएम ने विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को हर जनसमस्या के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

सीएम योगी गुरुवार शाम दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने दौरे के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लिया और महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में ही रात्रि विश्राम किया. शुक्रवार सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर गौ सेवा की. जिसके बाद वे जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां से वे जिले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. जहां वो कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.
इसे भी पढ़ें : सपा पार्षद को 5 महीने तक नहीं दिलाई शपथ, हाईकोर्ट ने लखनऊ मेयर के अधिकार किए फ्रीज
बता दें कि जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है. जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है. हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें.
इससे उनकी शिकायत को पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दरबार (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है. जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है.

