जालंधर। पंजाब में सरकार और बस यूनियन के बीच अब भी एक मत नहीं हो रहा है। पनबस-पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन अपनी मांग को पूरी करवाने के लिए यूनियन ने घोषणा की है कि 17 नवम्बर को किलोमीटर स्कीम की बसों संबंधी टैंडर खुलते ही पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम किया जाएगा।
आज यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की एक मीटिंग वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई जिसमें वक्ताओं द्वारा अपना विरोध जताया गया। यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल व महासचिव शमशेर सिंह ढिल्ली ने कहा कि आज की मीटिंग में हमेशा की तरह मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन कोई पक्का हल नहीं निकाला गया। उन्होंने कहा कि पिछली बार एक अहम मीटिंग में 1 माह के दौरान मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब कई माह बीत जाने के बावजूद मांगों का समाधान नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि निजी बस कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए किलोमीटर स्कीम के तहत नए टैंडर निकाले गए हैं, इसके विरोध में यूनियन द्वारा बार-बार विरोध किया जा रहा है। पिछली बार विभाग द्वारा टैंडरों को रद्द कर दिया गया और अब 17 नवम्बर को टैंडर खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है, जो गलत है। इसी क्रम में 17 नवम्बर को टैंडर खुलते ही पंजाब भर में यूनियन से संबंधित कर्मचारी बसों का चक्का जाम कर देंगे।
इसी क्रम में 17 नवम्बर को बाद दोपहर 2 बजे वरिष्ठ अधिकारियों के दफ्तरों व सरकारी आवासों के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि 18 नवम्बर को पक्का मोर्चा लगाते हुए चंडीगढ़ में धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा जोकि मांगों का हल होने तक लगातार जारी रहेगा।
- हे धीरेंद्र शास्त्री जी… स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया गौरक्षा धर्मयुद्ध अभियान में शामिल होने का आमंत्रण, कहा- गऊ माता की रक्षा के लिए हम सब एक हो जाएं
- जंग के बीच ईरान में जमीनी अभियान शुरू करने की तैयारी में ट्रंप, गुपचुप तरीके से चल रही प्लानिंग
- डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी : बीच सड़क गर्भवती महिला से की मारपीट, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
- महिला दिवस विशेष: बैंक-LIC की नौकरी छोड़ पहनी वर्दी, 6 साल में की 9 हजार से ज्यादा महिलाओं की मदद
- राज्यसभा कैंडिडेट ने नॉमिनेशन फाइल करने के बाद अपनी एसेट्स लिस्ट फाइल की, जानें किसके पास कितनी संपत्ति है?
