श्री गुरु अर्जन देव सरकारी कॉलेज के लाइब्रेरियन तरसेम सिंह (45) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी किया, जिसमें कॉलेज के सुपरिटेंडेंट जगतार सिंह पर उन्हें कथित तौर पर परेशान करने और रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
मेडिकल छुट्टी पास करवाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप
भगवान वाल्मीकि कॉलोनी निवासी तरसेम सिंह ने वीडियो में आरोप लगाया कि कॉलेज के सुपरिटेंडेंट जगतार सिंह उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे और अलग-अलग कामों के लिए पैसे मांगते थे। उनका कहना था कि वह पहले दो बार पांच-पांच हजार रुपये दे चुके थे।
तरसेम सिंह के मुताबिक, तीसरी बार मेडिकल छुट्टी पास करवाने के नाम पर उनसे दोबारा पैसे मांगे जा रहे थे। उन्होंने वीडियो में अपनी परेशानी का जिक्र करते हुए सुपरिटेंडेंट पर गंभीर आरोप लगाए।
पैसे नहीं देने पर नौकरी से निकालने की धमकी
वीडियो में तरसेम सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि रिश्वत की मांग पूरी नहीं करने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकियां दी जाती थीं। इन आरोपों के सामने आने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।
मृतक की पत्नी नीतू के अनुसार, तरसेम सिंह ने परिवार को पहले ही कहा था कि उनकी मौत के बाद शव को कॉलेज के सामने मुख्य गेट पर रखकर प्रदर्शन किया जाए। परिवार ने सुपरिटेंडेंट जगतार सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि मृतक द्वारा जारी किए गए वीडियो के आधार पर जगतार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस वीडियो और सामने आए आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
- धान खरीदी की तैयारी पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने पर भी जताई आपत्ति
- IND vs WI 3rd T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 224 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेकः सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को कार ने रौंदा, 2 की थमी सांसें, घटना जानकर कांप जाएगी रूह
- ‘ये कौन से अध्यक्ष हैं?’ UP में अजय राय के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी, गाली-गलौज के बाद लहराए जूते
- गोपालगंज में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

