पंजाब सरकार ने 12 फरवरी को सरकारी अवकाश घोषित किया है। इस दिन श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाशोत्सव के कारण सभी सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में पूरे दिन का अवकाश घोषित किया है। साथ ही मांस विक्रय पर भी मनाही होगी।
दुकानें बंद रखने के आदेश
जालंधर में श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के संबंध में जिला प्रशासन ने 12 फरवरी को शोभायात्रा के रास्ते व धार्मिक स्थानों पर मांस और शराब की बिक्री पर रोक लगाई है। डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने यह आदेश जारी किए हैं। 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव और 11 फरवरी को अलग अलग धार्मिक संगठनों की तरफ़ से शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

11 और 12 फरवरी बंद रहेंगी मांस और शराब की दुकानें
इस धार्मिक आयोजन के दौरान लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जालंधर में उक्त आयोजन के दौरान शोभायात्रा मार्ग और धार्मिक समारोह स्थल के पास 11 और 12 फरवरी को मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
- JSSC CGL Case: नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, सरकार और याचिकाकर्ताओं की बहस पूरी
- MLC चुनाव को लेकर नालंदा में JDU का बड़ा कार्यक्रम, विकास के सवाल पर भड़के सांसद कौशलेंद्र कुमार
- भारत में सस्ती होगी EV की बैटरी बदलना? समझें नई टेक्नोलॉजी और लोकल मैन्युफैक्चरिंग का पूरा गणित
- ओडिशा से मानसून की विदाई शुरू: अब थमेगा बारिश का दौर, गुलाबी ठंड धीरे-धीरे देगी दस्तक
- ‘साइकिल’ पर सवार, पर दिल में ‘कमल’? सपा के राज्यसभा उम्मीदवार ने की PM मोदी की तारीफ, BJP बोली- ये दिल की आवाज
