कुंदन कुमार, पटना। बिहार के कई शहरों में पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली को लेकर बिहार सरकार अब सख्त नजर आ रही है। इस मामले में डिप्टी सीएम और नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा फैसला लेते हुए नगर निकायों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। सरकार का साफ निर्देश है कि वहानों से गलत तरीके से पार्किंग शुल्क वसूलने वाले कर्मचारी और पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने साफ कहा कि सड़क पर चलते वाहनों को रोककर पार्किंग शुल्क लेना पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने इसे गलत और अमानवीय बताया। सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई शहरों में बिना तय पार्किंग स्थल के भी वाहन चालकों से जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं। कई जगह सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से भी मनमानी रकम ली जा रही है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि, यह भी शिकायत मिली है कि कुछ जगहों पर पार्किंग की दरों की सूची भी नहीं लगाई जाती है। जिससे वाहन चालकों को पता ही नहीं चल पाता कि सही पार्किंग शुल्क कितना है। उन्होंने कहा कि, अब से पार्किंग स्थल पर किस वाहन का कितना शुल्क लगेगा इसकी सूची दर लिखा हुआ होना चाहिए।
विजय सिन्हा ने कहा कि, राह चलते वाहनों से पार्किंग की वसूली करना गलत है। इसकी शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि, इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश भेजे जा रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने शव वाहन से पार्किंग शुल्क लेने की घटनाओं पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि, दुख की घड़ी में किसी परिवार से इस तरह पैसे लेना ठीक नहीं है और इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। विजय सिन्हा ने कहा कि, लोगों की जिंदगी को आसान बनाना NDA सरकार का संकल्प है। इस तरह के फैसले से लोगों को आसानी और सुलभता मिलेगी।
ये भी पढ़ें- बिहार शिक्षा क्रांति, AI, रोबोटिक्स और मॉडर्न लैब से बदलेंगे सरकारी स्कूल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

