राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा मोर्चा मध्य प्रदेश की नई 56 सदस्यीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में 7 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 8 मंत्री सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर युवा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह घोषणा संगठन को नई ऊर्जा और युवा चेहरों को आगे लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर की अगुवाई में गठित इस टीम में विभिन्न जिलों और वर्गों के युवा कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, ताकि आगामी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक विस्तार में तेजी लाई जा सके।
कार्यकारिणी के प्रमुख पद
- उपाध्यक्ष: 7 सदस्य
- महामंत्री: 2
- मंत्री: 8
- कुल 56 सदस्य कार्यकारिणी में शामिल
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई टीम में अनुभवी और नए दोनों चेहरों को संतुलित तरीके से जगह दी गई है। यह फैसला बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से लिया गया।
यहाँ देखें पूरी सूची



