वाराणसी. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व (Somnath svabhiman parv) के अंतर्गत आयोजित ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ (Somnath Sankalp Mahotsav) में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक परंपरा और राष्ट्रीय आत्मगौरव के पुनर्जागरण का शंखनाद है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में सनातन संस्कृति से जुड़े हमारे पवित्र तीर्थस्थल पुनः अपने प्राचीन वैभव को प्राप्त कर रहे हैं.

बता दें कि गुजरात स्थित सोमनाथ का आज के ही दिन 11 मई 1951 को स्वतंत्र भारत में नए सिरे से बनाए गए सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. इतिहास के इस बड़े घटनाक्रम का उत्सव मनाने के लिए सोमनाथ अमृत महोत्सव (Somnath Amrit Mahotsav) मनाया जा रहा है. साथ ही सन् 1026 में महमूद गजनवी ने मंदिर पर हमला कर इसे ध्वस्त कर दिया था. उस घटना के हजार साल भी पूरे हो गए हैं.
इसे भी पढ़ें : 1998 में इसी दिन पोखरण में…राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर CM योगी ने ‘ऑपरेशन शक्ति’ को किया याद, तकनीक को लेकर दिया खास मैसेज
इधर सोमनाथ मंदिर में 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गुजरात में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत पर्व-2026’ (Somnath Amrit Mahotsav) में पीएम नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री मोदी ने 11 तीर्थों का पवित्र जल से महा-पूजा की. पीएम मोदी ने मंदिर के शिखर का अभिषेक किया. 90 मीटर ऊंची क्रेन की मदद से मंदिर के शिखर का अभिषेक किया गया. इस गौरवशाली पल के दौरान चेतक हेलिकॉप्टर ने मंदिर पर फूल बरसाए. वहीं वायुसेना की सूर्यकिरण टीम मंदिर के ऊपर 15 मिनट का एरोबेटिक शो किया. इस मौके पर मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

