अंबिकापुर। बीएम फूड प्लांट भिट्टीकला से लाखों रुपये मूल्य के चने की हेराफेरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मणिपुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है.


कंपनी डायरेक्टर ने दर्ज कराई थी FIR
रायपुर स्थित अंबिकाह परबोइल्ड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राहुल रंजन ने 14 मई को मणिपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि आरोपी इन्तिजार अली और उसके साथियों ने मिलकर कंपनी के प्लांट से 1 सितंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 के बीच लगभग 90 से 100 टन चना, जिसकी कीमत 55 से 60 लाख रुपये आंकी गई है, गबन कर लिया है.
मुख्य आरोपी इन्तिजार अली गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए मणिपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इन्तिजार अली शेर को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में अंबिकापुर के रसूलपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था.
लोकल बाजार में बेचा गया चना
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि गबन किए गए चने में से लगभग 20 टन माल को उसने स्थानीय थोक और फुटकर बाजार में बेच दिया था. इससे मिले पैसे का एक हिस्सा खर्च कर दिया गया, जबकि कुछ रकम पंजाब नेशनल बैंक, रमाला शाखा के खाते में जमा की गई.
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया जाएगा.
फिलहाल, पुलिस द्वारा गबन की गई सम्पत्ति और लेन-देन से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- भभुआ सब्जी मंडी में युवक हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य चार आरोपी गिरफ्तार
- पुरी का होगा विश्वस्तरीय विकास: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दिए निर्देश, सेवायतों और स्थानीय निवासियों का कल्याण प्राथमिकता
- Chhattisgarh-Jharkhand Accident: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, कार-ट्रेलर की भीषण टक्कर में 2 गंभीर
- यूपी के 68 हजार परिवारों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार के इस एक फैसले से खुशी से झूमे ग्राम प्रहरी
- भाजपा पार्षद को कलेक्टर का फरमान: एक माह में ससुर का मकान-दुकान खाली करने का आदेश, जानें पूरा मामला

