लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वाराणसी में जनकल्याण योजनाओं का महाकुंभ लगेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम दो दिवसीय वाराणसी दौरे पहुंचेंगे और जनहित से जुड़ी विकास परियोजनाएं और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव करने वाली योजनाओं के बारे में बताएंगे। चौकाघाट में विकास और सुशासन की भव्य प्रदर्शनी सजेगी।

उत्तर प्रदेश में विकास की गति तेज

बता दें कि 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी और 2017 में मुख्यमंत्री योगी के बागडोर संभालने के बाद से उत्तर प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है। जनहित से जुड़ी विकास परियोजनाएं और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव करने वाली योजनाओं ने लाभार्थियों के जीवन को नई दिशा दी है। सीएम योगी के आगमन को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 12 June: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सीएम योगी स्ट्रीट वेंडर तथा कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरितक करेंगे। साथ ही जनकल्याण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं 13 जून को मुख्यमंत्री बीएचयू में आयोजित विज्ञान भारती के 7 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।