रायपुर। राजकुमार कॉलेज, रायपुर में आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी म्यूजिक फेस्ट ‘नाद संगम’ 2026 एवं ऑल इंडिया आईपीएससी तीरंदाजी शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के अंतर्गत ऑल इंडिया आईपीएससी म्यूजिक फेस्ट ‘नाद संगम’ 2026-27 का समापन सुरमय प्रस्तुतियों के साथ हुआ। दो दिवसीय इस महोत्सव में देश के प्रतिष्ठित आईपीएससी स्कूलों के युवा संगीतकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

स्कूल पुरस्कार- ऐतिहासिक टाई

इस वर्ष महोत्सव का सबसे प्रतिष्ठित मैग्नम ओपस अवार्ड- आउटस्टैंडिंग स्कूल कॉन्टिनजेंट का पुरस्कार ऐतिहासिक टाई के साथ मेजबान राजकुमार कॉलेज, रायपुर (छ.ग.) और द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर ने संयुक्त रूप से साझा किया। वहीं, डिस्टिंक्शन अवार्ड- एक्सेप्शनल स्कूल स्क्वॉड परफॉर्मेंस यादविंद्रा पब्लिक स्कूल, मोहाली को और लॉरिएट अवार्ड- एक्सीलेंस इन स्कूल ब्रिगेड डेली कॉलेज, इंदौर को प्राप्त हुआ।

मेजबान राजकुमार कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

समग्र चैंपियनशिप के अलावा राजकुमार कॉलेज ने व्यक्तिगत और समूह वर्गों में भी शीर्ष सम्मान अर्जित किए।

भारतीय शास्त्रीय गायन (एकल): हरसिफ़त कौर

इंडियन क्लासिकल प्लेइंग (सोलो): अस्मी जैन

भारतीय ताल वाद्य (एकल): लक्ष्य सेठिया

समूह लोकगीत: राजकुमार कॉलेज समूह

जुगलबंदी (सेमी-क्लासिकल वादन): सहाना मांडले एवं सार्थक मारुवड़ा

भारतीय शास्त्रीय ऑर्केस्ट्रा: राजकुमार कॉलेज समूह

वेस्टर्न ड्रम सोलो: अरहम जैन

इस अवसर पर राजकुमार कॉलेज के प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि मैग्नम ओपस ट्रॉफी में टाई होना संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्टता और सहयोग की सच्ची भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘नाद संगम’ जैसे मंच सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करते हैं। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

वहीं दूसरी ओर राजकुमार कॉलेज, रायपुर द्वारा आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन इंडियन, कंपाउंड और रिकर्व वर्गों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। राजकुमार कॉलेज के प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट खेल से विभिन्न पदक अपने नाम किए।

इंडियन राउंड में

बालिका अंडर-17 टीम: स्वर्ण- आदिश्री नायकर, दर्शिता पटेल, अवधि अग्रवाल, मौली वैद्य।

बालिका अंडर-19 व्यक्तिगत ओवरऑल: रजत- दीक्षा सिन्हा।

बालिका अंडर-19 टीम: रजत- राजकुमार कॉलेज, रायपुर।

बालक अंडर-19 टीम: कांस्य- राजकुमार कॉलेज, रायपुर।

कंपाउंड राउंड में

बालिका अंडर-14 व्यक्तिगत ओवरऑल: स्वर्ण- डिम्पल डोडका और रजत- हरगुन कौर मनचंदा। दोनों मेडल मेजबान स्कूल के नाम रहे।

बालक अंडर-14 व्यक्तिगत ओवरऑल: रजत- अर्णव जैन।

बालक अंडर-14 टीम: स्वर्ण- राजकुमार कॉलेज, रायपुर।

बालक अंडर-17 व्यक्तिगत ओवरऑल: रजत- ओजस्वी सिंह।

बालक अंडर-17 टीम: स्वर्ण- ओजस्वी सिंह, रत्नशील मेश्राम, ऐश्वर्य केडिया, अथर्व सरावगी।

बालक अंडर-14 टीम: स्वर्ण- सार्थक अग्रवाल, रुद्राक्ष अग्रवाल, कुश केडिया, मुदित चंदेल।

बालिका अंडर-17 टीम: स्वर्ण- प्रज्ञा साहू, महिमा सिंह, आराध्या लकड़ा, दीक्षा कश्यप, राजकुमार कॉलेज, रायपुर।

इस अवसर पर राजकुमार कॉलेज के प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश सिंह ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और युवा तीरंदाजों के फोकस और खेल भावना की सराहना की। शूटिंग चैंपियनशिप के विभिन्न मुकाबले जारी हैं। 29 विद्यालयों की टीमों के मध्य हो रही आईपीएससी तीरंदाजी और शूटिंग चैंपियनशिप 2026, 26 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H