गुरुद्वारे में सेवा करने आई 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का मामले सामने आया है। यह कुकर्म कोई और नहीं बल्कि ग्रंथी ने किया है, वह उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। इस मामले में थाना सदर पटियाला में ग्रंथी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पीड़ित मौजूदा समय में 31 वर्ष की है वह अब अपनी शिकायत दर्ज की है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ग्रंथी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसने बार-बार दुष्कर्म किया। अब आरोपित उसे घर से भागकर शादी करने के लिए मजबूर कर रहा है, जिससे वह परेशान होकर यह शिकायत थाने में जाकर कर दी है।

पीड़िता को गर्भपात कराना पड़ा था
पीड़िता के बयान के अनुसार आरोपी गांव के गुरुद्वारा साहिब में बतौर ग्रंथी था। उस समय पीड़िता की उम्र 15 वर्ष थी। आरोपित उसे दरबार साहिब में पाठ भी सिखाता था। एक दिन सेवा के बहाने वह उसे अपने कमरे में ले गया और जूस पीने को दिया, जिसे पीने के बाद उसे नींद आने लग गई।
कुछ समय बाद आरोपित ने कहा कि उसके साथ संबंध बनाते हुए वीडियो बना लिया है। किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। वर्ष 2009 में वह गर्भवती हो गई और ग्रंथी के माता-पिता ने गर्भपात भी करवा दिया।
- बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, भारी बारिश में सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन, चक्काजाम की दी चेतावनी
- लहपटरा टोल प्लाजा विवाद: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने चालक के दुर्व्यवहार को बताया अशोभनीय, PA पर लगे आरोपों का किया खंडन
- सीएम योगी का जन्माष्टमी दौरा: मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, तीन शहरों में विशेष पूजा-अर्चना
- ग्लोस्टर केबल्स की तकनीकी सेमिनार श्रृंखला का समापन, रायपुर और रायगढ़ में उद्योग विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा, साझा किए इंजीनियरिंग के गुर
- फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव



