चंडीगढ़. मशहूर रेसलर और WWE स्टार ‘द ग्रेट खली’ (दलीप सिंह राणा) की कार का एक्सीडेंट हो गया है. वह पंजाब से पानीपत की ओर जा रहे थे तब यह हादसा हुआ है. खबर है कि हरियाणा के पानीपत टोल प्लाजा के पास यह एक्सीडेंट हुआ है. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में खली बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई.
खबर है कि द ग्रेट खली अपनी निजी कार से पंजाब से सोनीपत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पानीपत टोल प्लाजा के पास अचानक उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा इतना जोरदार था कि उनकी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा लेकिन अच्छी बात यह है कि हादसे के तुरंत बाद खली ने क्षतिग्रस्त कार को मौके पर ही छोड़ दिया और आगे के सफर के लिए दूसरी गाड़ी का इंतजाम कर सोनीपत के लिए रवाना हो गए.
फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. यह किसी दूसरे वाहन से टक्कर के कारण हुआ या सड़क पर किसी अन्य तकनीकी कारण से, इसकी जांच की जा रही है. खली के एक्सीडेंट कि खबर सोशल मीडिया में तेजी से फैलने लगी. खली के सुरक्षित होने की खबर से उनके फैंस ने राहत की सांस ली है.
- घर का भेदी लंका ढाए! मकबरा लूटकांड मामले में दुकान मालिक के बेटे समेत 2 गिरफ्तार, लूट की वारदात जानकर रह जाएंगे हैरान
- शिवपुरी को मिल सकता है नया प्रभारी मंत्री! नारायण सिंह कुशवाह के नाम की चर्चा तेज, जिम्मेदारी मिलने पर दिया बड़ा बयान
- बिहार: BJP में शामिल होते ही फंसे दो निर्दलीय MLC! जन सुराज ने सदस्यता रद्द कराने का किया ऐलान
- INDIA ब्लॉक की रैली पर BJP का हमला: संबित पात्रा ने राहुल गांधी से पूछा- कहां गए 10 लाख लोग? खाली कुर्सियों का वीडियो दिखाकर कांग्रेस को घेरा
- DL एक्सपायर होने के बाद सालों तक नहीं कराया रिन्यू तो क्या होगा? राजस्थान में 4 लाख लाइसेंस पर नया नियम

