चंडीगढ़. पंजाब में लगातार नशे के विरुद्ध मुहिम छेड़ी गई है. इसके तहत नशे के खिलाफ 18 सितंबर से शुरू होने वाली यात्रा से पहले भाजपा नेता और पूर्व WWE चैंपियन द ग्रेट खली ने बयान दिया है खास बात यह है कि यह बयान जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर दिया गया है, जो अब पंजाब की राजनीति में एक बड़ी चर्चा का विषय बन गया है.
दरअसल, एक इंटरव्यू में खली ने जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर कहा कि उन्हें राजनीति में काम करने का मौका मिलना चाहिए और पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में उन्हें भी साथ आना चाहिए. इस बयान के बाद राजनीति में चर्चा छिड़ गई है.
खली ने अमृतपाल सिंह के सामाजिक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब के युवाओं को पगड़ी बांधने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया है. उनके मुताबिक, अमृतपाल के इस योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. द ग्रेट खली ने कहा कि अगर अमृतपाल सिंह जेल से बाहर आते हैं तो वह पंजाब की स्थिति सुधारने के लिए काम कर सकते हैं.
नकारात्मक बाते हो रही है संसद को लेकर
खली ने यह भी कहा कि अमृतपाल के बारे में लगातार नकारात्मक बातें की जाती हैं, लेकिन यह भी देखा जाना चाहिए कि वह मौजूदा समय में किस स्थिति में हैं और उन्हें पंजाब के लिए काम करने का कितना मौका मिला है. पंजाब को बॉर्डर स्टेट बताते हुए खली ने कहा कि ऐसे राज्य में नेतृत्व का मुद्दा महत्वपूर्ण है. उन्होंने दोहराया कि अमृतपाल सिंह को राजनीति में काम करने का मौका मिलना चाहिए.
- जिन पर वोट चोरी का आरोप है, वह… भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान पर भड़के गणेश गोदियाल, दिया बड़ा बयान
- ‘सूरज और चांद हमारा है, मुसलमान भी अब हमसे पूछकर मनाएंगे ईद’: भाजपा विधायक का विवादित बयान, विपक्षी गठबंधन और कांग्रेस पर भी साधा निशाना
- राज्योत्सव में कांग्रेस नेताओं के शामिल नहीं होने पर सांसद संतोष पांडेय ने कसा तंज, कहा- जैसे कालनेमि ढोंगी थी, वैसा ही इनका छत्तीसगढ़ से प्रेम है…
- अहोई अष्टमी आज : प्रदोष काल में जलाएं शिव-शक्ति के निमित्त दो दीपक, संतान की खुशहाली के लिए करें यह विशेष कार्य…
- श्मशान घाट में बड़ा हादसा: पेड़ों की छंटाई करने चढ़ा था ‘अमजद’, फिर हुआ कुछ ऐसा कि काल के गाल में समा गया

