पंजाब के बटाला से बड़ी खबर सामने आई है। वहां ग्रेनेड मिलने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। लोग डर के कारण एक बार फिर से सहम गए हैं जैसे ही पुलिस टीम को इसकी पता लगा तो वहां के इलाके में टीम जाकर सर्चिंग की है। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
खबर मिली है कि अलोवाल फोकल प्वाइंट स्थित कॉन्ट्रैक्ट शॉप के पास एक ग्रेनेड पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गई और उसके बाद ही इलाके को सील कर दिया गया। ग्रेनेड मिलने के बाद खुफिया एजेंसियां और पुलिस सतर्क हो गई। गनीमत रही कि उक्त ग्रेनेड चला नहीं और उसे पुलिस ने साबुत ही बरामद कर लिया है। ये ग्रेनेड पुलिस ने बटाला के फोकल पॉइंट में स्थित रिम्पल ग्रुप के ठेके की नई ब्रांच के गेट के आगे बरामद हुआ।

बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकी मनु अगवान और गोपी नवांशहरियां ने ली है। साथ ही एक पोस्ट भी जारी की गई है। हालांकि इस पोस्ट को लेकर अब तक कोई पुष्टी नहीं हुई है और ना ही कोई आधिकारिक बयान पुलिस के तरफ से सामने आया है। मामले की जांच कब पुलिस कर रही है।
- परिवहन विभाग में कानून की किताब से ज्यादा एंट्री फीस की ताकत! चालान से बचने वसूला जा रहा मोटा पैसा, ट्रकों के लिए नियमों से बढ़कर मंथली पास?
- CG Crime : घर से निकालने की धमकी देकर कुंवारी किराएदार से दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो खिला दी गर्भपात की दवा, 9 माह की गर्भवती युवती की मौत, आरोपी मकान मालिक गिरफ्तार
- पटना सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों तक ठप किया NH-139 का ट्रैफिक
- पत्नी से अवैध संबंध बनी हत्या की वजह: एक माह पुराने अंधे कत्ल का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी ससुर-दामाद गिरफ्तार
- अमित शाह की ‘बदलाव रैली’ से पहले पंजाब में सियासत गर्म, भारत-अमेरिका ट्रेड डील बना बड़ा मुद्दा

