पंजाब के बटाला से बड़ी खबर सामने आई है। वहां ग्रेनेड मिलने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। लोग डर के कारण एक बार फिर से सहम गए हैं जैसे ही पुलिस टीम को इसकी पता लगा तो वहां के इलाके में टीम जाकर सर्चिंग की है। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
खबर मिली है कि अलोवाल फोकल प्वाइंट स्थित कॉन्ट्रैक्ट शॉप के पास एक ग्रेनेड पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गई और उसके बाद ही इलाके को सील कर दिया गया। ग्रेनेड मिलने के बाद खुफिया एजेंसियां और पुलिस सतर्क हो गई। गनीमत रही कि उक्त ग्रेनेड चला नहीं और उसे पुलिस ने साबुत ही बरामद कर लिया है। ये ग्रेनेड पुलिस ने बटाला के फोकल पॉइंट में स्थित रिम्पल ग्रुप के ठेके की नई ब्रांच के गेट के आगे बरामद हुआ।

बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकी मनु अगवान और गोपी नवांशहरियां ने ली है। साथ ही एक पोस्ट भी जारी की गई है। हालांकि इस पोस्ट को लेकर अब तक कोई पुष्टी नहीं हुई है और ना ही कोई आधिकारिक बयान पुलिस के तरफ से सामने आया है। मामले की जांच कब पुलिस कर रही है।
- दिल्ली यमुना रिवर फ्रंटः 52 किमी Delhi Yamuna River Front का रेखा सरकार ने फुलप्रूफ प्लान तैयार किया; जानें इसकी खासियत
- 1,000 करोड़ से अधिक के वैल्यूएशन पर PE और रणनीतिक निवेशक कर रहे Zoff Foods में हिस्सेदारी खरीदने पर विचार
- रजनीकांत की ‘Jailer 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 6 दिनों में कमाए रिकॉर्डतोड़ 542 करोड़
- JioHotstar पर नहीं देख पाएंगे भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज? जानिए कहां और कैसे देखें लाइव
- जनसुराज पर सियासी घमासान, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ मारपीट का क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो की सच्चाई

