हेमंत शर्मा, इंदौर। ये नज़ारा किसी बाढ़ प्रभावित गांव का नहीं, बल्कि देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का है। पहली ही बारिश ने नगर निगम के करोड़ों रुपये के दावों को पानी में बहा दिया। रोबोट चौराहे के पास न्याय नगर की सड़कें ऐसी डूबीं कि पूरा इलाका तालाब बन गया। हालात इतने बदतर थे कि दूल्हा तो किसी तरह घोड़े पर सवार होकर निकल गया, लेकिन बारातियों को घुटनों तक भरे गंदे पानी में चलकर बारात निकालनी पड़ी।
READ MORE: पहले मर्डर… फिर आरोपी की मौत! जेल में आधी रात ऐसा क्या हुआ कि थम गई छोटे भाई की सांसें?
नगर निगम स्मार्ट सिटी और बेहतर ड्रेनेज के दावे करता रहा, लेकिन पहली ही बारिश ने उन दावों की हकीकत सबके सामने ला दी। अब इस बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब मानसून की शुरुआत में ही शहर डूब गया, तो आने वाले दिनों में इंदौर का क्या होगा?
करोड़ों रुपये के ड्रेनेज प्रोजेक्ट, जल निकासी की योजनाएं और तैयारियों के तमाम दावों के बीच न्याय नगर की ये तस्वीरें सिस्टम की नाकामी की गवाही दे रही हैं। वीडियो इंदौर के न्याय नगर का है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

