अनिल सक्सेना, रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के एक नामी रेस्टोरेंट में स्वच्छता और ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रायसेन के ‘हम फ्रेश’ (Hum Fresh) नाम के रेस्टोरेंट में भोजन करने पहुंचे वकीलों की प्लेट में डोसे के अंदर मरा हुआ कॉकरोच मिला है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता अरुण मिरोठा अपने अन्य साथी अधिवक्ताओं के साथ ‘हम फ्रेश’ रेस्टोरेंट पहुंचे थे। उन्होंने खाने के लिए डोसा ऑर्डर किया था। जैसे ही डोसा उनकी मेज पर परोसा गया, अधिवक्ताओं की नजर डोसे के अंदर मरे हुए कॉकरोच पर पड़ी।
जिम्मेदारों की लापरवाही और कार्रवाई की मांग
अधिवक्ता अरुण मिरोठा ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इतने बड़े और नामी रेस्टोरेंट में इस तरह की लापरवाही लोगों की जान जोखिम में डालने जैसी है। उन्होंने प्रशासन और खाद्य विभाग से रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

