लुधियाना। सेंट्रल जीएसटी कमिश्नरेट, लुधियाना ने फर्जी जीएसटी इनवॉयसिंग और कर चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार डेराबस्सी में स्थित एक मैटल स्क्रैप फर्म द्वारा 8.8 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का पर्दाफाश किया गया है।
जांच में सामने आया कि फर्म ने फर्जी दस्तावेजों और इनवॉयस के जरिए इनपुट टैक्स क्रैडिट (आईटीसी) अवैध रूप से लिया और इसका इस्तेमाल अपनी जीएसटी देनदारी कम करने में किया। इस अवैध गतिविधि से सरकारी खजाने को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ।
गिरफ्तारी से पहले, 23 दिसम्बर को विभाग ने फर्म के विभिन्न ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान अधिकारियों को कई अहम दस्तावेज और डिजीटल सबूत मिले, जिनके आधार पर फर्म के एक पार्टनर को गिरफ्तार किया गया।

सेंट्रल जीएसटी लुधियाना कमिश्नरेट ने बताया कि जांच अभी जारी है और फर्जी फर्मों और इस नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी गहराई से जांच की जा रही है ताकि जीएसटी चोरी की पूरी साजिश उजागर की जा सके। विभाग ने दोहराया कि इसका उद्देश्य ईमानदार करदाताओं के हितों की रक्षा और देश में निष्पक्ष व पारदर्शी कर व्यवस्था को मजबूत करना है।
- मनेर में प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज के दौरान संजीत की मौत
- बूढ़ा हो रहा चीन, 9 साल बाद बीजिंग में हर तरफ दिखेंगे बूढ़े ; आबादी बढ़ाने निकाल रहा नई-नई तरकीब
- Realme P4 Lite 5G पर बड़ा डिस्काउंट, 7000mAh बैटरी वाला फोन 18,999 रुपये में खरीदने का मौका
- Atar Singh Bhadana Murder Case: वायरल वीडियो में मंत्री बेढ़म पर आरोप, 27 सितंबर की बैठक फिर चर्चा में
- भोपाल के बैरागढ़ हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: 12 साल की मासूम की विस्तृत पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि; पुलिस ने बढ़ाई पॉक्सो और रेप की धाराएं

