GT vs CSK IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 66वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस अहम मुकाबले में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में अब गुजरात पहले बल्लेबाजी करेगी।

बता दें कि GT प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। अब वो चाहेंगे कि अपने इस आखिरी लीग मैच को जीतकर 18 अंकों तक पहुंचा जाए, ताकि प्वाइंट्स टेबल में पहले या दूसरे स्थान पर फ़िनिश कर सकें।

वहीं, 5 बार की टाइटल चैंपियन CSK के लिए यह करो या मरो वाला मैच है। अगर वह इस मैच को जीतते हैं तो फिर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रहेंगी। हालांकि, तब भी उन्हें दूसरी टीमों की हार-जीत पर निर्भर रहना होगा।

बता दें कि गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले आइए पिच रिपोर्ट, दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

GT बनाम CSK हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी ?

आईपीएल में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 5 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई को 4 मुकाबलों में जीत मिली है। यानी आंकड़ों में गुजरात का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। इस सीजन दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 26 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुई थी। उस मुकाबले में गुजरात ने शानदार खेल दिखाते हुए चेन्नई को 8 विकेट से हरा दिया था।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच लाल और काली मिट्टी से तैयार की गई है, जहां आमतौर पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है और हाई स्कोरिंग मुकाबले होते हैं। हालांकि, स्टेडियम की बड़ी बाउंड्री गेंदबाजों को भी मदद देती है, जिससे वे बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने के दौरान फंसा सकते हैं।

इस मैदान पर अब तक IPL के 51 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 25-25 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा।

GT और CSK की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस (GT)

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अर्शद खान, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुर्जपनीत सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दर्शक टेलीविजन पर शाम 7:30 बजे से Star Sports के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H