GT vs CSK IPL 2026: आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 89 रन से करारी शिकस्त दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर की विस्फोटक पारियों के दम पर गुजरात ने 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में चेन्नई की पूरी टीम 140 रन पर सिमट गई। इस हार के साथ ही पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट गया।

गुजरात की पारी, बल्लेबाजों ने मचाया धमाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। टीम के लिए साई सुदर्शन ने 84 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल ने 64 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 57 रन का अहम योगदान दिया। राहुल तेवतिया बिना खाता खोले आउट हुए, वहीं वॉशिंगटन सुंदर 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज और स्पेंसर जॉनसन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
140 रन पर सिमटी चेन्नई सुपर किंग्स
230 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मैथ्यू शॉर्ट ने 24 रन बनाए। इसके बाद शिवम दुबे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 47 रन की पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। अंशुल कंबोज ने 19 रन का योगदान दिया। पूरी टीम 13.4 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई।
गुजरात के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए। इन गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने चेन्नई की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई।
इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ाया, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।
GT और CSK की प्लेइंग 11 (GT vs CSK IPL 2026)
गुजरात टाइटंस (GT)
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अर्शद खान, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुर्जपनीत सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

