GT vs CSK IPL 2026 : आईपीएल सीजन 19 के 66वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 230 रन का टारगेट दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए।

साई सुदर्शन ने 84, कप्तान शुभमन गिल ने 64 एवं जोस बटलर ने 57 रन की पारी खेली। राहुल तेवतिया खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं वॉशिंगटन सुंदर 7 रन पर आउट हुए।

चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज और स्पेंसर जॉनसन ने एक-एक विकेट लिया।

GT और CSK की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस (GT)

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अर्शद खान, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुर्जपनीत सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें