GT vs MI IPL 2026 : IPL के 19वें सीजन के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 200 रन का टारगेट दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा ने 45 बॉल पर 101 रन की पारी खेली। उन्होंने IPL में पहला शतक लगाया है। गुजरात टाइटंस से कगिसो रबाडा ने 3 विकेट झटके।

आईपीएल के मौजूदा सीजन में दोनों टीमों ने 5-5 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान GT को 3 मुकाबलों में जीत मिली और 2 में हार का सामना करना पड़ा। पॉइंट्स टेबल में GT 6वें पायदान पर है, आज उनकी नजरें टॉप-4 में जगह बनाने पर होंगी। वहीं, 5 बार की चैंपियन MI पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। टीम को अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में सिर्फ 1 में जीत और लगातार 4 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में MI की नजरें हार के सिलसिले को तोड़ने पर होंगी।

गिल के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका
GT की ओर से शुभमन गिल टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 251 रन बनाए हैं और इस मुकाबले में उनके पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका भी रहेगा। वे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हेनरिक क्लासेन से सिर्फ 32 रन पीछे हैं। वहीं, जोस बटलर 220 रन के साथ टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं।
गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा शानदार फॉर्म में हैं और वह पर्पल कैप से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। उनके नाम मौजूदा सीजन में 11 विकेट दर्ज हैं और वे GT के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं।
रोहित शर्मा MI के टॉप रन स्कोरर
दूसरी ओर मुंबई इंडियंस (MI) के लिए रोहित शर्मा टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 137 रन बनाए हैं, जबकि रायन रिकेल्टन ने भी 137 रन बनाए हैं, हालांकि उन्होंने रोहित से एक मैच ज्यादा खेला है। गेंदबाजी में शार्दूल ठाकुर 6 विकेट के साथ टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं।
इस मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे है। वे 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गए थे। कप्तान हार्दिक पंड्या ने उनकी फिटनेस को लेकर कहा है कि उन्हें कम से कम दो मैचों के लिए आराम दिया जाएगा और उनकी वापसी में कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी।
GT और MI हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी?
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें MI का पलड़ा भारी नजर आता है। आईपीएल में GT और MI की 8 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें GT ने 5 और MI ने 3 मैच जीते हैं। पिछले दो सालों में GT ने कुल 4 में से 3 मैचों में मुंबई को धूल चटाई है।
GT और MI की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस (GT)
दानिश मालेवार, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर।
इम्पैक्ट प्लेयर: राज बावा, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा।
मुंबई इंडियंस (MI)
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार।

