GT vs RCB IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 42वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह इस सीजन में दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत होगी। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB ने अब तक खेले गए 8 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है और 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं शुभमन गिल की कप्तानी वाली GT ने 8 में से 4 मुकाबले जीते और 4 हारे हैं, जिसके चलते टीम 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

आईपीएल के मौजूदा सीजन में इससे पहले दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने GT को 5 विकेट से हराया था। ऐसे में आज गुजरात टाइटंस उस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि RCB जीत की लय बरकरार रखते हुए टॉप पोजीशन पर पहुंचने की कोशिश करेगी।

बता दें कि गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस आधा घंटा पहले 7 बजे होगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
GT बनाम RCB हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?
आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अब तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें RCB ने 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि GT को 3 मैचों में सफलता मिली है। आज के मुकाबले में गुजरात टाइटंस की नजरें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को बराबर करने पर होंगी। अहमदाबाद में दोनों टीमों का अब तक सिर्फ एक बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें RCB ने जीत दर्ज की थी।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे हाई-स्कोरिंग मुकाबलों की संभावना बनी रहती है। इसी कारण इस मैदान पर कप्तान अक्सर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं, क्योंकि बाद में लक्ष्य का पीछा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
आईपीएल 2026 में अब तक इस मैदान पर दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें गुजरात टाइटंस को एक मैच में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 6 रन से हराया था, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में गुजरात ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम का IPL रिकॉर्ड

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक कुल 46 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 23 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने भी 23 मैच अपने नाम किए हैं। टॉस के आंकड़ों की बात करें तो टॉस जीतने वाली टीम ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि टॉस हारने वाली टीम ने 25 मैचों में सफलता हासिल की है। इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर 243/5 है, जो पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में बनाया था। वहीं, यहां का सबसे कम स्कोर 89 रन दर्ज किया गया है।
GT और RCB की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस (GT):
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: मानव सुथार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार
इम्पैक्ट प्लेयर: जेकब बेथेल
कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

