GT vs RR IPL 2026 : मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज IPL-2026 का क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला गया, जिसमें गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से हराया। कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों पर 104 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ गुजरात तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। IPL 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को गुजरात और बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा।
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल एक रन पर आउट हुए। अजय सूर्यवंशी ने 47 गेंदों में 96 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने नाबाद 45 रन की पारी खेली। डोनोवन फरेरा ने 11 बॉल पर नाबाद 38 रन बनाए। रियान पराग 11 रन, ध्रुव जुरेल 7 रन पर आउट हुए। गुजरात से रबाडा और होल्डर ने 2-2 विकेट झटके।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने 18.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 219 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों पर 104 रन की पारी खेली। साई सुदर्शन ने 58 रन बनाए। राजस्थान से जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा ने एक-एक विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
इम्पैक्ट ऑप्शंस: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट ऑप्शंस: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

