GT vs RR IPL 2026 : मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज IPL-2026 का क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जा रहा है। इसमें गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने हैं। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए।
यशस्वी जायसवाल एक रन पर आउट हो गए। अजय सूर्यवंशी ने 47 गेंदों में 96 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने नाबाद 45 रन की पारी खेली। डोनोवन फरेरा ने 11 बॉल पर नाबाद 38 रन बनाए। रियान पराग 11 रन, ध्रुव जुरेल 7 रन पर आउट हुए। वहीं गुजरात से रबाडा और होल्डर ने 2-2 विकेट झटके। इस मैच में जो टीम जीतेगी वह सीधे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ IPL 2026 का फाइनल मैच खेलेगी।

हेड टू हेड आंकड़े
हेड टू हेड आंकड़ों में गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है। अब तक इन दोनों टीमों के बीच 10 मैच खेले गए हैं, जिनमें सात बार गुजरात और केवल 3 बार राजस्थान को जीत मिली है।
जानें किसका कितना है पॉइंट
आज के मुकाबले में भिड़ने वाली टीमों की बात करें तो पॉइंट टेबल में GT की टीम RR से आगे है। GT ने इस सीजन IPL में 14 में से 9 मैच जीते हैं। वह 18 अंकों के साथ RCB के बाद दूसरे नंबर पर है। वहीं RR ने 14 मैचों में 8 जीत और 6 हार के साथ 16 अंक हासिल किए हैं। टीम पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है। इसी हिसाब से माना जा रहा है कि अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो GT फाइनल में चली जाएगी और RR बाहर हो जाएगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
इम्पैक्ट ऑप्शंस: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट ऑप्शंस: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

