GT vs RR IPL 2026 : मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज IPL-2026 का क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा। इसमें गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने हैं। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। इस मैच में जो टीम जीतेगी वह सीधे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ IPL 2026 का फाइनल मैच खेलेगी।

राजस्थान की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, गुजरात में साई किशोर की वापसी हुई है। आज के मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर होगी, क्योंकि उन्होंने एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों की पारी खेली थी।

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 में कई सारे हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। इस मैदान पर 250+ स्कोर बन चुका है और 223 रन चेज भी हो चुके हैं, इसलिए वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बल्ले से कहर बरपा सकते हैं। दोनों टीम टक्कर की है, लेकिन हमारा प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि आज गुजरात टाइटंस बाजी मार सकती है। मुकाबला गुजरात के पक्ष में 55-45 का होने की उम्मीद है।

हेड टू हेड आंकड़े

हेड टू हेड आंकड़ों में गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है। अब तक इन दोनों टीमों के बीच 10 मैच खेले गए हैं, जिनमें सात बार गुजरात और केवल 3 बार राजस्थान को जीत मिली है।

जानें किसका कितना है पॉइंट

आज के मुकाबले में भिड़ने वाली टीमों की बात करें तो पॉइंट टेबल में GT की टीम RR से आगे है। GT ने इस सीजन IPL में 14 में से 9 मैच जीते हैं। वह 18 अंकों के साथ RCB के बाद दूसरे नंबर पर है। वहीं RR ने 14 मैचों में 8 जीत और 6 हार के साथ 16 अंक हासिल किए हैं। टीम पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है। इसी हिसाब से माना जा रहा है कि अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो GT फाइनल में चली जाएगी और RR बाहर हो जाएगी।

जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दर्शक टेलीविजन पर शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H