चंकी बाजपेयी, इंदौर। एमपी के इंदौर में जो लोगों की और धरोहर की सुरक्षा के लिए देना था उसी ने एक ऐसी शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया है, जिसके कारण शहर पर फिर से कई तरह के सुरक्षा की दृष्टि से सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल एक विदेशी महिला के साथ सिक्योरिटी गार्ड ने छेड़छाड़ की वारदात की है। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

महिला सुरक्षा को लेकर लाभ दावे किए जाते हैं लेकिन उन दावों पर कहीं ना कहीं नशेड़ी बदमाश या मनचले सवाल खड़े कर ही देते हैं। ऐसे ही एक ताजा मामला इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में स्थित शहर और प्रदेश की धरोहर गांधी हाल में घूमने के लिए आई हुई थी बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से जर्मनी के रहने वाली है और दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करती हैं और वहां से छुट्टी लेकर यहां पर घूमने के लिए आई थी। 

गांधी हॉल के सिक्योरिटी गार्ड दीपक वहां पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा था। तभी उसने जर्मनी की महिला को देखने के बाद अश्लील हरकत की और महिला के साथ छेड़छाड़ की वारदात की। घटना के बाद महिला वहां से चली गई और पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल दीपक के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m