मनेंद्र पटेल, दुर्ग। हटाए जाने की चल रही खबरों से आशंकित अतिथि शिक्षकों ने रविवार को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास का घेराव किया. इस दौरान शिक्षकों ने स्थायीकरण, समान वेतन और अन्य सुविधाओं की मांग उठाई. इस प्रदर्शन में सरगुजा, कांकेर समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए.
यह भी पढ़ें : पॉवर सेंटर: सहयोग… बेहाल कांग्रेस… निजी हथियार… आहट… पोस्टिंग… – आशीष तिवारी
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने बताया कि वे सत्र 2015-16 से लगातार सेवाएं दे रहे हैं. प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. हालांकि, पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और शिक्षकों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा. शिक्षकों ने हाल ही में विधानसभा में शिक्षा मंत्री के बयान के बाद उन्हें हटाए जाने की खबरों पर चिंता जताई.

वहीं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि ऐसी खबरें भ्रामक हैं और अतिथि शिक्षकों को हटाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है.मंत्री ने आश्वासन दिया कि मानदेय पात्रता के आधार पर तय किया जाएगा और इस विषय पर कैबिनेट में चर्चा कर जल्द निर्णय लिया जाएगा. शिक्षकों ने संविलियन, ग्रीष्मकालीन मानदेय, समान वेतन और अवकाश की मांग रखी. साथ ही बिलासपुर हाईकोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए जल्द समाधान की उम्मीद जताई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

