गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने संयुक्त अभियान चलाकर समुद्र में एक बड़ी नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। एटीएस गुजरात के अनुसार, हाई-सीज पर चलाए गए सफल ऑपरेशन में एक मछली पकड़ने वाली नाव से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए। जानकारी के मुताबिक यह नाव ईरान से आ रही थी, जिसमें 200 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स बरामद किए गए। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो मछली पकड़ने वाली नाव के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। गुजरात ATS और भारतीय कोस्ट गार्ड ने पोरबंदर के पास संयुक्त ऑपरेशन में ईरान से आई स्पीड बोट से 200 किलो से ज्यादा संदिग्ध ड्रग्स बरामद की है. साथ ही दो ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. अब इनके पंजाब कनेक्शन की जांच की जा रही है.
गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल के संयुक्त हाई-सीज ऑपरेशन में ईरान से आ रही एक मछली पकड़ने वाली नाव से 200 किलो से अधिक ड्रग्स बरामद किए गए। मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर पोरबंदर लाया जा रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल पिछले वर्ष भी ATS और तटरक्षक बल ने संयुक्त कार्रवाई में अरब सागर में तस्करों द्वारा फेंके गए 300 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए थे, जिसकी कीमत करीब 1,800 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
प्रारंभिक जांच में आशंका है कि यह पदार्थ ईरान से लाया जा रहा था और इसे पंजाब के एक व्यक्ति को सौंपा जाना था। कार्रवाई के दौरान स्पीड बोट को भी जब्त कर लिया गया है। बरामद पैकेटों को आगे की फॉरेंसिक जांच के लिए पोरबंदर कोस्ट गार्ड स्टेशन भेजा गया है। सोमवार शाम करीब 8 बजे स्पीड बोट पर सवार दो ईरानी नागरिकों को पकड़ा गया, जिनके पास 203 पैकेट में सफेद पाउडर जैसा संदिग्ध केमिकल पदार्थ मिला।
एटीएस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल सुनील जोशी के मुताबिक, एजेंसी को सूचना मिली थी कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के पास भारतीय जलक्षेत्र में संदिग्ध केमिकल लाया जा रहा है। इसके बाद पोरबंदर तट से करीब 140 नॉटिकल मील दूर समुद्र में तटरक्षक बल के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया, जो करीब आठ से दस घंटे तक चला।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


